FIH Hockey World Cup 2023: जर्मनी ने बेल्जियम को हराकर 17 साल बाद विश्व कप जीता

@FIH World Cup

FIH हॉकी विश्व कप में, जर्मनी ने पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम को 5-4 से हराकर 17 साल बाद विश्व कप जीता है। 29 जनवरी 2023 को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में निर्धारित समय की समाप्ति पर दोनों टीम 3-3 से बराबर थे। ट्रॉफी विजेता का निर्धारण पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

जर्मनी अब तीन बार विश्व कप जीता है, पहली बार 2002 में और दूसरी बार 2006 में। इससे पहले दिन में, नीदरलैंड ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ़ में 3-1 से आसान जीत के साथ विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के पदकों की दौड़ को रोक दिया।

विश्व कप के छह संस्करणों में यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया प्रतियोगिता से खाली हाथ लौटा है। आखिरी बार 1998 में ऑस्ट्रेलिया बिना किसी पदक के लौटा था।

भारत FIH पुरुष विश्व कप में संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहा।

error: Content is protected !!