निजी निर्माताओं को देश का पहला OIML पैटर्न अप्रूवल सर्टिफिकेट जारी किया गया

विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर, 15 मार्च 2024 को केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने मुंबई में 22 आवश्यक वस्तुओं के लिए मूल्य निगरानी डैशबोर्ड लॉन्च किया।

यह 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थापित 550 मूल्य निगरानी केंद्रों के माध्यम से इन वस्तुओं की थोक और खुदरा कीमतों की निगरानी करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने नवी मुंबई स्थित वजन और माप उपकरण  निजी निर्माताओं को देश का पहला OIML (इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी) पैटर्न अनुमोदन प्रमाणपत्र भी जारी किया।

भारत यह सर्टिफिकेशन जारी करने वाला दुनिया का 13वां देश है। ये सर्टिफिकेशन वजन और माप उपकरणों के निर्यात के लिए अनिवार्य है।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी ने इन प्रमाणपत्रों को जारी करने के लिए अहमदाबाद स्थित रीजनल रिफरेन्स स्टैंडर्ड लैब (उपभोक्ता मामलों का विभाग) को अधिकृत किया है।

OIML एक अंतरसरकारी संगठन है जिसकी स्थापना 1955 में हुई थी। भारत 1956 में इसका सदस्य बना। इसमें 63 सदस्य देश और 64 एसोसिएट सदस्य हैं।

भारत अब दुनिया में कहीं भी बाट और माप उपकरण बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत OIML प्रमाणपत्र जारी करने वाला अथॉरिटी बन गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में वजन या माप उपकरण बेचने के लिए OIML पैटर्न अनुमोदन प्रमाणपत्र अनिवार्य है, जिसे भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों का विभाग अब जारी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!