CERN में एंटीप्रोटोन का सफल परिवहन

यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (CERN) के वैज्ञानिकों ने 23 मार्च को प्रयोगशाला के मुख्य परिसर में एक ट्रक के माध्यम से एंटीप्रोटोन (Antiprotons) युक्त एक उपकरण को सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया। यह इन कणों के रख-रखाव का एक नया तरीका प्रदर्शित करता है।

पोर्टेबल आयन ट्रैप (Portable Ion Trap): इस कार्य के लिए उपयोग किया गया उपकरण STEP परियोजना के तहत विकसित किया गया था, जिसे यूरोपीय अनुसंधान परिषद (ERC) का समर्थन प्राप्त है। शोधकर्ता इस क्षमता का उपयोग एंटीमैटर (प्रतिद्रव्य) को अन्य प्रयोगशालाओं में ले जाने के लिए करेंगे, जिससे अधिक सटीक अध्ययन संभव हो सकेंगे।

चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया: वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है क्योंकि एंटीमैटर को संरक्षित करना बेहद कठिन है; यह पदार्थ (matter) के संपर्क में आते ही नष्ट (Annihilate) हो जाता है। परीक्षण यात्रा के दौरान सड़क पर लगने वाला कोई भी झटका, जिसे विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए बॉक्स द्वारा नियंत्रित न किया गया हो, पूरे प्रयोग को विफल कर सकता था।

एंटीमैटर क्या है? एंटीमैटर सामान्य पदार्थ के लगभग समान होता है, लेकिन इसके विद्युत आवेश (charge) और चुंबकीय गुण विपरीत होते हैं। उदाहरण के लिए, एंटी-प्रोटोन वे प्रोटोन हैं जिन पर ऋणात्मक (negative) विद्युत आवेश होता है।

ब्रह्मांड का संतुलन और ऊर्जा: वैज्ञानिक समझ के अनुसार, अस्तित्व में मौजूद प्रत्येक कण के लिए एक संबंधित प्रतिकण (antiparticle) होता है। यदि ये विपरीत कण आपस में संपर्क में आते हैं, तो वे एक-दूसरे को “नष्ट” कर देते हैं, जिससे उनके द्रव्यमान के आधार पर भारी मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न होती है।

सर्न (CERN) की भूमिका

  • जिनेवा स्थित यह केंद्र अपने लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) के लिए सबसे अधिक जाना जाता है, जो 27 किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग में कणों को प्रकाश की गति के करीब ले जाकर आपस में टकराता है।
  • सर्न की “एंटीमैटर फैक्ट्री” दुनिया का इकलौता स्थान है जहाँ वैज्ञानिक एंटीप्रोटोन को संग्रहीत और अध्ययन कर सकते हैं।
  • दो साल पहले, टीम ने सर्न परिसर में लगभग 70 प्रोटोन (एंटीप्रोटोन नहीं) के एक “बादल” को सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया था।
error: Content is protected !!