बेन गुरियन नहर परियोजना

प्रस्तावित बेन गुरियन नहर परियोजना (Ben Gurion Canal project) अकाबा की खाड़ी (लाल सागर की पूर्वी शाखा) को भूमध्य सागर से जोड़ेगी। डेविड बेन गुरियन, जिनके नाम पर इसका नाम रखा जाएगा, इजराइल के पहले प्रधान मंत्री थे।

यह नहर मिस्र से होकर गुजरने वाली स्वेज नहर को टक्कर देगी।

इस परियोजना के पीछे विचार यह है कि इजरायल-नियंत्रित नेगेव रेगिस्तान (Negev Desert) के माध्यम से अकाबा की खाड़ी के सिरे से – लाल सागर की पूर्वी शाखा जो कि इजरायल के दक्षिणी सिरे और दक्षिण-पश्चिमी जॉर्डन में मिलती है – पूर्वी भूमध्यसागरीय तट तक एक नहर बनाने की है।

यह तथाकथित बेन गुरियन नहर परियोजना, जिसकी कल्पना पहली बार 1960 के दशक में की गई थी, अगर यह वास्तव में पूरी हो जाती है, तो यूरोप और एशिया के बीच जलमार्ग से व्यापार का छोटा मार्ग का विकल्प प्रदान करेगी।

इससे स्वेज नहर पर निर्भरता भी कम होगी और इस मामले में मिस्र के एकाधिकार को समाप्त किया जा सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!