प्लेन सावो कैंप और कंपाला कन्वेंशन

Image: UN

मध्य अफ्रीका, अफ्रीका में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के सबसे बड़े समुदाय की मेजबानी करता है। इस क्षेत्र के देशों में कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य (CAR), कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), कांगो गणराज्य और रवांडा शामिल हैं।

इन चार देशों में 7 मिलियन से अधिक आंतरिक रूप से विस्थापित लोग हैं। केवल DRC में 5.5 मिलियन से अधिक विस्थापित लोग हैं।

विस्थापित लोग अत्यधिक संवेदनशील समूह हैं। वे भीड़भाड़ वाले और अस्वच्छ शिविरों में रहने को विवश हैं।

वे जहां रह रहे हैं वे क्षेत्र सक्रिय संघर्षों से घिरे हुए क्षेत्र हैं। उदाहरण के लिए, फरवरी 2022 में, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के प्लेन सावो कैंप (Plaine Savo camp) में, एक मिलिशिया समूह ने 60 से अधिक नागरिकों की हत्या कर दी।

कंपाला कन्वेंशन (Kampala Convention)

बता दें कंपाला कन्वेंशन (Kampala Convention) आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की वापसी, पुनर्वास या पुनर्स्थापना के लिए समाधान प्रदान करता है। यह विस्थापित लोगों को आवास, भूमि और संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए भी प्रावधान करता है। शारीरिक, मानसिक और अन्य प्रकार के नुकसान को भी कवर करता है।

यह एक महाद्वीप-व्यापी संधि है जिसे अफ्रीकी संघ (एयू) ने 2009 में अफ्रीका में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की रक्षा और सहायता के लिए अपनाया था।

error: Content is protected !!