होमो नलेदी (Homo naledi)

पैलियोएन्थ्रोपोलॉजिस्ट ने दावा किया है कि विलुप्त मानव प्रजाति होमो नलेदी (Homo naledi), जो सैकड़ों हजारों साल पहले अस्तित्व में थी, अपने मृत रिश्तेदारों को दफन करते थे और गुफाओं में नक्काशी किया करते थे।

बता दें कि ऐसे मानव व्यवहार आधुनिक मानव के पूर्वज होमो सेपियन्स – और निएंडरथल में प्राप्त होते थे। पहले से ही निएंडरथल मानव के बारे में बहुत कुछ जानकारी उपलब्ध है, लेकिन होमो नलेदी एक हालिया खोज है।

शोधकर्ता ली बर्जर, जो दक्षिण अफ्रीका में विटवाटरसैंड विश्वविद्यालय में एक जीवाश्म विज्ञानी हैं, ने 2014 में दक्षिण अफ्रीका में राइजिंग स्टार गुफा प्रणाली में 15 व्यक्तिगत प्रजातियों से संबंधित 1,500 से अधिक जीवाश्म नमूने बरामद किए जो होमो नलेदी (Homo naledi) के हैं।

error: Content is protected !!