समग्रता का पथ (Path of Totality)

Image credit: NASA (Total Solar Eclipse)

8 अप्रैल, 2024 को उत्तरी अमेरिका में  पूर्ण सूर्य ग्रहण (total solar eclipse) की दुर्लभ खगोलीय परिघटना देखी गई। प्रशांत महासागर से शुरू होकर, यह खगोलीय परिघटना मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में भी देखी गयी।

भारतीय मानक समय के अनुसार, पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9:12 बजे शुरू हुआ और 9 अप्रैल को सुबह 2:22 बजे समाप्त हुआ। हालाँकि, यह भारत में स्काईवॉचर्स को नै दिखाई दिया।

नासा के अनुसार, यह सात वर्षों में उत्तरी अमेरिका में दिखाई देने वाला पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण था, और अगला ऐसा पूर्ण सूर्य ग्रहण 23 अगस्त, 2044 को ही दिखाई देगा।

बता दें कि सूर्य ग्रहण एक खगोलीय परिघटना है जहां चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी को पृथ्वी पर आने से पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध कर देता है।

जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, तो इसकी (चन्द्रमा) की उपछाया (umbral shadow) पृथ्वी पर पड़ती है, जिससे “समग्रता का पथ” (path of totality) बनता है। 

error: Content is protected !!