Chandrayaan-4: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चंद्रयान-4 मिशन को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चंद्रयान-4 (Chandrayaan-4) नामक चंद्र मिशन को मंजूरी दे दी है। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद पृथ्वी पर वापस आने और चंद्रमा के सैंपल एकत्र करने तथा पृथ्वी पर उनका विश्लेषण करने के लिए प्रौद्योगिकियों का विकास और प्रदर्शन करना है।

यह चंद्रयान-4 मिशन अंततः चंद्रमा पर भारतीय लैंडिंग (वर्ष 2040 तक अनुमानित) और सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लौटने के लिए आधारभूत प्रौद्योगिकी क्षमताओं को प्राप्त करेगा। डॉकिंग/अनडॉकिंग, लैंडिंग, पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी और मून सैंपल कलेक्शन और विश्लेषण को पूरा करने के लिए आवश्यक प्रमुख प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन “चंद्रयान-4” के लिए कुल निधि की आवश्यकता 2104.06 करोड़ रुपये है। लागत में अंतरिक्ष यान विकास और वापसी, LVM3 के दो लॉन्च वाहन मिशन, बाहरी डीप स्पेस नेटवर्क समर्थन और डिजाइन सत्यापन के लिए विशेष परीक्षण आयोजित करना शामिल है, जो अंततः चंद्रमा की सतह पर उतरने और एकत्रित मून सैंपल के साथ पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी के मिशन की ओर ले जाता है।

यह मिशन भारत को मानवयुक्त मिशन, मून सैंपल सहित वापसी और मून सैंपल के वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए महत्वपूर्ण आधारभूत प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भर होने में सक्षम बनाएगा।

error: Content is protected !!