बालोन नामक एक नए प्रोटीन की खोज

वैज्ञानिकों ने बालोन (Balon) नामक एक प्रोटीन की खोज की है जो  साइक्रोबैक्टर यूरेटिवोरन्स नामक बैक्टीरिया को प्रतिकूल दशा यानी एक्सट्रीम क्लाइमेटिक कंडीशन (अधिक ठंडा या गर्मी) में रहने की स्थिति में अचानक निष्क्रिय होने (हाइबरनेशन) और फिर स्थिति सामान्य होने पर वापस सक्रिय होने में मदद करता है।

राइबोसोम हाइबरनेशन के परिणामस्वरूप बैक्टीरिया निष्क्रिय हो जाते हैं। राइबोसोम शरीर की वे मशीनें हैं जो कोशिकाओं में प्रोटीन बनाती हैं।

वैज्ञानिकों को पता था कि ऐसे विशेष प्रोटीन हैं जो अत्यधिक ठंडे मौसम जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में राइबोसोम को कवर करते होंगे और उनकी गतिविधि में बाधा डालते होंगे, जिससे कोशिका निष्क्रिय हो जाए।  

नया पाया गया बालोन प्रोटीन कुछ ऐसा यी काम करता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि बालोन बैक्टीरिया के राइबोसोम के सक्रिय केंद्रों से बंधा हुआ था।

इस प्रकार हाइबरनेशन की स्थिति जमे राइबोसोम को नए प्रोटीन बनाने से रोकता था। खोज संबंधी अध्ययन जर्नल नेचर में प्रकाशित हुआ है।

error: Content is protected !!