पांडवुला गुट्टा-तेलंगाना का एकमात्र जियो-हेरिटेज साइट

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI), राज्य यूनिट: तेलंगाना ने समृद्ध जियो हेरिटेज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पांडवुला गुट्टा (Pandavula Gutta) में एक जियो हेरिटेज पदयात्रा का आयोजन किया।

पांडवुला गुट्टा को आधिकारिक तौर पर जियो हेरिटेज साइट के रूप में मान्यता दी गई है। यह तेलंगाना में एकमात्र जियो हेरिटेज साइट है।

यह हिमालय की पहाड़ियों से भी पुराना एक जियो हेरिटेज स्थल है।

पाण्डवुला गुट्टा अपनी शैल कला चित्रों के लिए लोकप्रिय है।

बता दें कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) सुरक्षा और रखरखाव के लिए भारत में अधिक महत्व वाले भूवैज्ञानिक स्थलों को जियो हेरिटेज स्थलों/राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारकों का दर्जा प्रदान करता है।

error: Content is protected !!