Nobel Prizes: नोबेल पुरस्कार राशि बढाकर 11 मिलियन क्राउन की गयी

नोबेल फाउंडेशन ने प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कारों (Nobel Prizes) की पुरस्कार राशि बढ़ा दी है। नोबेल पुरस्कार 2023 से सम्मानित लोगों को अब अतिरिक्त 1 मिलियन क्राउन ($43,533) मिलेंगे। इसका मतलब यह है कि कुल मौद्रिक पुरस्कार राशि बढ़कर 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन या $986,000 हो जाएगा

जब 1901 में पहला नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था, तो प्रत्येक श्रेणी के तहत 150,782 क्रोनर की राशि दी गयी थी

नोबेल फाउंडेशन ने अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए 2012 में, पुरस्कार राशि 10 मिलियन क्राउन (SEK) से घटकर 8 मिलियन कर दी गई। बाद के वर्षों में, पुरस्कार राशि बढ़ा दी गयी।

वर्ष 2017 में, पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 9 मिलियन क्राउन कर दिया गया, और फिर 2020 में, इसे बढ़ाकर 10 मिलियन कर दिया गया, जिससे यह 2012 से पहले के स्तर पर बहाल हो गया।

नोबेल पुरस्कार

10 दिसंबर 1901 को भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, साहित्य और शांति में पहला नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

1968 में, स्वेरिजेस रिक्सबैंक (स्वीडन के केंद्रीय बैंक) ने नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र में पुरस्कार की स्थापना की।

इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा अक्टूबर की शुरुआत में की जाएगी। इसके बाद पुरस्कार विजेताओं को 10 दिसंबर को पुरस्कार समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जो 1896 में दिवगंत हो गए पुरस्कार संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है।

प्रतिष्ठित शांति पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा के अनुसार ओस्लो में दिया जाता है, जबकि अन्य पुरस्कार समारोह स्टॉकहोम आयोजित किए जाते हैं।

error: Content is protected !!