मुंबई ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की मेजबानी करेगा
मुंबई इस साल नवंबर में ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ (Earthshot Prize 2026) की मेजबानी करेगा – जो दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली पर्यावरण पुरस्कार है। पृथ्वी के लिए साहसिक समाधान प्रदान करने वाले पर्यावरण नायकों का यह बहु-दिवसीय उत्सव पहली बार भारत आएगा। इसकी घोषणा वर्तमान में चल रहे ‘मुंबई क्लाइमेट वीक’ के दौरान एक विशेष कार्यक्रम में की गई।
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम द्वारा 2020 में ‘अर्थशॉट प्राइज’ की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य ग्रह को बचाने के लिए सामूहिक महत्वाकांक्षा और कार्रवाई की भावना को जगाना है। इस वर्ष का पुरस्कार पांच श्रेणियों के तहत 15 अभूतपूर्व पर्यावरणीय समाधानों पर वैश्विक ध्यान केंद्रित करेगा, जिनमें शामिल हैं:
- प्रकृति की रक्षा और बहाली (Protect and Restore Nature)
- हमारी हवा को स्वच्छ करना (Clean our Air)
- हमारे महासागरों को पुनर्जीवित करना (Revive our Oceans)
- कचरा मुक्त दुनिया का निर्माण (Build a Waste-Free World)
- हमारी जलवायु को ठीक करना (Fix our Climate)


