Ex KAVACH: अंडमान और निकोबार कमांड में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स कवच’ का समापन हुआ

अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) ने थल सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बलों की संपदाओं को शामिल करते हुए बड़े स्तर पर एक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स कवच’ (Ex KAVACH) का आयोजन किया।

23 फरवरी, 2023 को शुरू हुआ यह अभ्यास 7 अप्रैल, 2023 को संपन्न हो गया

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त युद्ध क्षमताओं और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को ठीक करना और सेनाओं के बीच अंतर परिचालन और संचालन तालमेल को बढ़ाना था।

थल सेना की ‘शत्रुजीत ब्रिगेड’, आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल ऑपरेशंस डिवीजन (AFSOD), नौसेना के विशेष बलों और एएनसी के उभयचर सैनिकों ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक दूरस्थ द्वीप पर तट से दूर उभयचर लैंडिंग, हवाई संचालन, हेलीबोर्न संचालन और विशेष बलों के त्वरित प्रवेश से जुड़े बहु-डोमेन अभ्यास में भाग लिया।

त्रि-सेवा संयुक्त सैन्य अभ्यास पहले 2021 में आयोजित किया गया था। 2021 संस्करण के दौरान, संयुक्त बलों के सैनिकों ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में बहु डोमेन, उच्च-तीव्रता वाले आक्रामक और रक्षात्मक युद्धाभ्यास को अंजाम दिया।

2021 में अभ्यास कवच में एक संयुक्त खुफिया निगरानी और टोही (ISR) अभ्यास भी शामिल था जिसने रक्षा बलों की खुफिया जानकारी एकत्र करने की क्षमताओं को मान्य किया।

error: Content is protected !!