दिव्यांगों के लिए स्वतंत्र मंत्रालय स्थापित करने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य बना

दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Persons with Disabilities) के अवसर पर, महाराष्ट्र सरकार ने 3 दिसंबर को मुंबई में दिव्यांग मंत्रालय (Ministry for Divyang) का उद्घाटन किया।

इस विभाग का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया।

इसके साथ, ही दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक स्वतंत्र मंत्रालय स्थापित करने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है।

मंत्रालय का लक्ष्य शारीरिक और मानसिक रूप से विशेष जरूरतमंद वाले लोगों को शैक्षिक और पेशेवर रूप से मदद करना है।

मंत्रालय दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण और उनके लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेगा।

यह मंत्रालय छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बगल में मुंबई विश्वविद्यालय परिसर में एक पुराने भवन से काम करेगा, और विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में इसके लिए एक मंत्री नियुक्त किया जाएगा।

बता दें कि महाराष्ट्र में 2.5 करोड़ के करीब दिव्यांग लोग हैं। मंत्रालय का लक्ष्य उन्हें शिक्षा, नौकरी, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य, रोजगार, यात्रा सुविधाओं और पुनर्वास में मदद करना है।

GS TIMES UPSC प्रीलिम्स डेली  करेंट अफेयर्स टेस्ट सीरीज अभ्यास प्रश्नों के लिए यहां क्लिक करें

GS TIMES राज्य सेवा डेली करेंट अफेयर्स अभ्यास प्रश्नों के लिए यहां क्लिक करें 

error: Content is protected !!