क्रोएशिया वर्ष 2023 की शुरुआत में शेंजेन क्षेत्र में शामिल होगा

यूरोपीय संघ ने 8 नवंबर को पुष्टि की कि क्रोएशिया (Croatia) वर्ष 2023 की शुरुआत में शेंजेन क्षेत्र (Schengen Area) में शामिल हो जाएगा। यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के मंत्री बुल्गारिया, रोमानिया और क्रोएशिया को शामिल करने के लिए शेंजेन वीज़ा-मुक्त क्षेत्र का विस्तार करने के लिए मतदान कर रहे हैं।

हालाँकि, रोमानिया और बुल्गारिया के ज़ोन में शामिल होने की संभावना ऑस्ट्रिया के विरोध के बाद धराशायी हो गए।

क्रोएशिया 2013 में यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था जबकि रोमानिया और बुल्गारिया छह साल पहले सदस्य देश बन गए थे।

क्या है शेंजेन क्षेत्र (Schengen Area)?

शेंजेन क्षेत्र (Schengen Area) एक ऐसे क्षेत्र को दर्शाता है जहां 26 यूरोपीय देशों ने अपनी आंतरिक सीमाओं को समाप्त कर दिया है, लोगों की मुक्त और अप्रतिबंधित आवाजाही की अनुमति दी है।

शेंजेन क्षेत्र में आयरलैंड और जल्द ही शेंजेन क्षेत्र का हिस्सा बनने वाले (रोमानिया, बुल्गारिया, साइप्रस और क्रोएशिया) देशों को छोड़कर यूरोपीय संघ के अधिकांश देश शामिल हैं।

शेंजेन क्षेत्र में ऐसे देश भी शामिल हैं जो यूरोपीय संघ के सदस्य नहीं हैं; जैसे-नॉर्वे, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और लिस्टेंस्टीन।

26 शेंजेन देश हैं; ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिस्टेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड। जनवरी 2023 से क्रोएशिया भी इसमें शामिल हो जायेगा।

error: Content is protected !!