केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र में वधावन ग्रीनफ़ील्ड पोर्ट स्थापित करने को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 19 जून को महाराष्ट्र के दहानू के पास वधावन (Vadhavan) में एक मेजर पोर्ट स्थापित करने को मंजूरी दी।

इस परियोजना का निर्माण वधावन पोर्ट प्रोजेक्ट लिमिटेड (VPPL) द्वारा किया जाएगा, जो जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड (MMB) द्वारा गठित एक स्पेशल पर्पज व्हीकल है।

वधावन पोर्ट को महाराष्ट्र के पालघर जिले के वधावन में हर मौसम में काम करने वाले ग्रीनफील्ड डीप ड्राफ्ट मेजर पोर्ट यानी बड़े बंदरगाह के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस बंदरगाह में नौ कंटेनर टर्मिनल शामिल होंगे।

यह परियोजना पीएम गति शक्ति कार्यक्रम के उद्देश्यों के अनुरूप है।

बंदरगाह पर बनाई गई क्षमताएं IMEEC (भारत मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारा) और INSTC (अंतर्राष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारा) के माध्यम से EXIM व्यापार प्रवाह में सहायता करेंगी।

error: Content is protected !!