SDG को पूरा करने की दिशा में प्रगति को ट्रैक करने वाला भोपाल पहला भारतीय शहर बना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल संयुक्त राष्ट्र-सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के लोकलाइजेशन को अपनाने वाला भारत का पहला शहर बन गया है।
भोपाल में अब स्वैच्छिक स्थानीय समीक्षा (voluntary local reviews: VLR) होगी जो स्थानीय सरकार की क्षमता और प्रतिबद्धताओं को प्रदर्शित करती है।

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने 12 मई, 2023 को भोपाल में एजेंडा फॉर एक्शन: सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन का शुभारंभ किया।

SDG लोकलाइजेशन एजेंडा सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा (जिसे एजेंडा 2030 के रूप में जाना जाता है), स्थानीय कार्यों और प्रभावों पर बल देता है जो SDG लक्ष्यों की वैश्विक उपलब्धि में योगदान करते हैं।

बता दें कि 2015 में, संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों ने एजेंडा 2030 को अपनाया था, जिसमें 17 SDG और 169 उप-लक्ष्य पीपल, प्लेनेट और प्रॉस्पेरिटी के लिए कार्य योजना के रूप में शामिल थे।

सदस्य देश स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा (VLR) के माध्यम से लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में अपनी प्रगति की रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच (high-level political forum: HLPF) को देते हैं।

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास सम्मेलन (रियो+20) ने “द फ्यूचर वी वांट” पर अपने आउटकम के माध्यम से, 2012 में सतत विकास पर संयुक्त राष्ट्र उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच (HLPF) की स्थापना की।

HLPF वैश्विक स्तर पर सतत विकास और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के लिए 2030 एजेंडा की अनुवर्ती कार्रवाई और समीक्षा के लिए केंद्रीय संयुक्त राष्ट्र मंच है। यह 2030 एजेंडा द्वारा स्थापित 2030 एजेंडा के अनुवर्ती और समीक्षा के लिए शीर्ष निकाय है।

error: Content is protected !!