भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय

प्रधानमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस, 2023 के अवसर पर झारखंड के रांची में भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया। अगस्त 2016 में लाल किले से प्रधान मंत्री के आह्वान पर, रांची में 150 से अधिक पुरानी विरासत इमारत, जो एक जेल थी जहां बिरसा मुंडा बंद थे, को केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय (Bhagwan Birsa Munda Tribal Freedom Fighter Museum ) के रूप में संरक्षित और बहाल किया गया है।

25 एकड़ में फैले इस संग्रहालय में कई पर्यटक आकर्षण हैं जिनमें अंडमान जेल की तर्ज पर मनमोहक लाइट और साउंड शो का आयोजन किया जाता है और भगवान बिरसा के जीवन के विभिन्न चरणों को दिखाने वाली 3 दीर्घाओं (चलचित्र कक्ष) में लगभग 20 मिनट की एक ऑडियो विजुअल फिल्म दिखाई जाती है।

जन्म से मृत्यु तक. संग्रहालय के बाहरी लॉन में उलिहातु गांव को फिर से बनाया गया है। संग्रहालय में भगवान बिरसा मुंडा की 25 फीट की मूर्ति भी है।

इसके साथ ही, संग्रहालय में विभिन्न आंदोलनों से जुड़े अन्य स्वतंत्रता सेनानियों जैसे शहीद बुधू भगत, सिद्धु-कान्हू, नीलांबर-पीतांबर, दिवा-किसुन, तेलंगा खड़िया, गया मुंडा, जात्रा भगत, पोटो एच, भागीरथ मांझी, गंगा नारायण सिंह की नौ फीट की मूर्तियां भी शामिल हैं।

बगल के 25 एकड़ रकबे में स्मृति उद्यान को विकसित किया गया है और इसमें संगीतमय फव्वारा, फूड कोर्ट, चिल्ड्रन पार्क, इन्फिनिटी पूल, उद्यान और अन्य मनोरंजन सुविधाएं मौजूद हैं। इस संग्रहालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर 2021 को पहले जनजातीय गौरव दिवस पर किया था।

error: Content is protected !!