एशिया के गोल्डमैन पुरस्कार 2024

छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक और हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति (Hasdeo Aranya Bachao Sangharsh Samiti) के संस्थापक सदस्य आलोक शुक्ला को एशिया के गोल्डमैन पुरस्कार 2024 (2024 Goldman Prize from Asia) से सम्मानित किया गया है।

शुक्ला को छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य के जंगलों को बचाने के उनके प्रयासों के लिए विजेता घोषित किया गया है। पुरस्कार देने वाले गोल्डमैन एनवायर्नमेंटल फाउंडेशन के अनुसार हसदेव आंदोलन की “नीति को सफलतापूर्वक प्रभावित करने की क्षमता ने इसे भारत में पर्यावरण न्याय के लिए एक मॉडल बना दिया है और अभूतपूर्व रूप से राष्ट्रीय और क्षेत्रीय एकजुटता पैदा की है”।

657 वर्ग मील में फैला हसदेव (Hasdeo Aranya), भारत के बड़े वन क्षेत्रों में से एक है।

हसदेव के जंगल महानदी की सहायक हसदेव नदी का जलग्रहण क्षेत्र भी हैं। यह नदी हसदेव बांगो जलाशय के लिए जल विभाजक के रूप में कार्य करती है, जिससे 741,000 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होती है।

हसदेव अरण्य में भारत के सबसे बड़े कोयला भंडारों में से एक  स्थित है – लगभग 5.6 बिलियन टन।  

error: Content is protected !!