10वां वर्ल्ड वाटर फोरम

10वां वर्ल्ड वाटर फोरम “साझा समृद्धि के लिए जल” (WATER FOR SHARED PROSPERITY) थीम पर 18-25 मई, 2024 तक इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया गया।

वर्ल्ड वाटर फोरम  जल के क्षेत्र में विभिन्न हितधारकों को शामिल करने वाली सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय सभा है, जिसकी सह-मेजबानी विश्व जल परिषद और एक मेजबान होस्ट शहर करती है।

यह फोरम हर तीन साल में आयोजित किया जाता है और 1997 से आयोजित किया जा रहा है।

1997 में,  वैश्विक जल संकट के समाधान के लिए पहला वर्ल्ड वाटर फोरम  का आयोजन मोरक्को के मराकेश में हुआ। इस बैठक के बाद माराकेच घोषणा पत्र (Marrakech Declaration) जारी की गई थी।

विश्व बैंक द्वारा इंडोनेशिया के बाली में 10वें वर्ल्ड वाटर फोरम के दौरान “साझा समृद्धि के लिए जल” (Water For Shared Prosperity) शीर्षक से रिपोर्ट जारी की गई।

इस रिपोर्ट के अनुसार 2022 में, 2.2 बिलियन लोगों के पास सुरक्षित रूप से प्रबंधित पेयजल सेवाओं तक पहुंच नहीं थी, जबकि 3.5 बिलियन लोगों के पास सुरक्षित रूप से प्रबंधित स्वच्छता तक पहुंच नहीं थी।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पास अफ्रीका के कुल जल संसाधनों का आधे से अधिक हिस्सा है। साहेल, दक्षिणपूर्वी अफ़्रीका और दक्षिण तथा मध्य एशिया के हॉटस्पॉट में पानी की सबसे अधिक कमी है।  

error: Content is protected !!