यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन ने जीता वर्ष 2023 का सखारोव फ्रीडम अवार्ड

Image credit@ Truth Hounds (Norwegian Helsinki Committee)

नॉर्वेजियन हेलसिंकी कमेटी (NHC) ने यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन, ट्रुथ हाउंड्स को युद्ध अपराधों का डॉक्यूमेंट बनाने के लिए वर्ष 2023 के सखारोव फ्रीडम अवार्ड (Sakharov Freedom Award) से सम्मानित किया गया  है।

 NHC ने युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ संभावित अपराधों को डॉक्यूमेंट में दर्ज करने के लिए गैर-सरकारी संगठन ट्रुथ हाउंड्स को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

नॉर्वेजियन हेलसिंकी समिति ने सोवियत असंतुष्ट आंद्रेई सखारोव के समर्थन से सखारोव फ्रीडम अवार्ड  की स्थापना 1980 में की थी।  बता दें कि सखारोव फ्रीडम अवार्ड, यूरोपीय संसद द्वारा दिए जाने वाले सखारोव पुरस्कार से अलग है।  

ट्रुथ हाउंड्स की स्थापना मैदान क्रांति (Maidan Revolution) के दौरान हुई थी, जिसमें रूसी समर्थक पूर्व राष्ट्रपति विक्टर Yanukovych का पतन हुआ।

error: Content is protected !!