केतनजी ब्राउन जैक्सन-US सुप्रीम कोर्ट में पहली अश्वेत महिला जज

संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट में किसी अश्वेत महिला न्यायाधीश की नियुक्ति की पुष्टि की गयी है।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट ने केतनजी ब्राउन जैक्सन (Ketanji Brown Jackson) को देश की सर्वोच्च अदालत में पहली अश्वेत महिला जज के रूप में पुष्टि की।
  • केतनजी ब्राउन जैक्सन 83 वर्षीय जस्टिस स्टीफन ब्रेयर की जगह लेंगी। सीनेट ने न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन के पक्ष में 53 से 47 वोट दिए, जिससे वह सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने वाली पहली अश्वेत महिला बन गईं।
  • फरवरी 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने केतनजी ब्राउन जैक्सन (Ketanji Brown Jackson) को सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस नॉमिनेट किया था।
  • 51 साल की केतनजी जैक्सन ने अपने करियर की शुरुआत कानून के क्षेत्र में एक क्लर्क के रूप में काम करते हुए की थी।
  • उन्होंने हार्वर्ड से स्नातक और लॉ की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2013 में फ़ेडरल जज बनने से पहले अमेरिकी सजा आयोग में अपनी सेवाएं दीं।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!