उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम

फ़रवरी-मार्च 2022 में पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को की गयी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा (बहुमत से एक कम )और मणिपुर में सत्ता बरकरार रखी है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा

  • उत्तर प्रदेश विधान सभा के सभी 403 सदस्यों के चुनाव के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक सात चरणों में चुनाव हुए। परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित किए गए थे। उत्तर प्रदेश में, भाजपा को लगातार दूसरा ऐतिहासिक कार्यकाल मिला है।
  • भाजपा ने 403 सदस्यीय विधानसभा में 255 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। उसके गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनीलाल) ने 12 सीटें जीती हैं, जबकि निषाद पार्टी ने छह सीटें हासिल की हैं। भाजपा गठबंधन को 273 सीटें प्राप्त हुई हैं।
  • समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके सहयोगी सहयोगी रालोद ने आठ जबकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटें जीती हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को दो सीटें मिली हैं।
  • कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं जबकि बसपा ने सिर्फ एक। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और सपा उम्मीदवार सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला के खिलाफ 1,03,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से गोरखपुर शहरी सीट जीती है।

उत्तराखंड विधानसभा

  • उत्तराखंड विधानसभा के 70 सदस्यों का चुनाव करने के लिए 14 फरवरी 2022 को चुनाव हुए थे। परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित किए गए । उत्तराखंड में, भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें हासिल करके पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
  • कांग्रेस को 19 सीटें मिली हैं. बसपा और निर्दलीय ने दो-दो सीटें जीती हैं।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, आप नेता अजय कोठियाल को हार का सामना करना पड़ा है।

गोवा

  • गोवा विधान सभा के 40 सदस्यों का चुनाव करने के लिए 14 फरवरी 2022 को गोवा में विधान सभा चुनाव हुए। परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित किए गए थे।
  • महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। तृणमूल कांग्रेस 5.21 फीसदी वोट हासिल करने के बावजूद गोवा में खाता नहीं खोल पाई.

मणिपुर विधानसभा

  • मणिपुर विधानसभा के 60 सदस्यों का चुनाव करने के लिए 28 फरवरी से 5 मार्च 2022 तक दो चरणों में विधान सभा चुनाव हुए। परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित किए गए थे।
  • मणिपुर में, भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। उसे 37.83 फीसदी वोट मिले हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 17.29 फीसदी वोटों के साथ सात सीटें मिली हैं।
  • जनता दल (यूनाइटेड) ने 10.77 प्रतिशत वोटों के साथ छह सीटें जीतीं। कांग्रेस 16.83 प्रतिशत मतों के साथ पांच सीटें जीतने में सफल रही।
  • नगा पीपुल्स फ्रंट ने जिन दस सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से उन्हें पांच सीटें मिलीं। कुकी पीपुल्स एलायंस ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है।
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर हिंगांग सीट से जीत हासिल की है।

पंजाब

  • पंजाब विधान सभा की 16वीं विधानसभा के 117 सदस्यों का चुनाव करने के लिए पंजाब में 20 फरवरी, 2022 को विधान सभा चुनाव हुए थे। परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित किए गए थे।
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव जीता है। 117 सदस्यीय विधानसभा में उसे 92 सीटें मिली हैं।
  • कांग्रेस सिर्फ 18, शिरोमणि अकाली दल को तीन और बीजेपी को दो सीटें ही जीत पाई है। बसपा और निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती है।

GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स, पर्यावरण और टर्म्स आधारित दैनिक ऑनलाइन टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!