ताडोबा टाइगर रिजर्व द्वारा राष्ट्रीय वैश्विक बाघ दिवस समारोह 2022 की मेजबानी

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव और राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे 29 जुलाई को महाराष्ट्र के चंद्रपुर फॉरेस्ट अकादमी में वैश्विक बाघ दिवस 2022 (Global Tiger Day 2022) के समारोह में सम्मिलित हुये।

दोनों मंत्रियों ने अन्य प्रतिनिधियों के साथ ‘ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व’ का दौरा किया और वहां के परिदृश्य, फूल-पौधों और जीव-जंतुओं की विविधता की सराहना की।

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या अधिक है, जो स्थानीय आबादी के साथ-साथ रहते हैं।

श्री यादव ने एम-स्ट्राइप्स (MSTRIPES) नामक मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से गश्त लगाने और कानूनी गतिविधियां चलाने के लिये वहां के स्टाफ की समर्पण भावना की प्रशंसा की।

श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि विश्व में बाघों की कुल संख्या का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्से का संरक्षण और बचाव करने में भारत ने मानक स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि 1973 में जहां बाघों के अभयारण्यों की शुरुआती संख्या नौ थी, उसे बढ़ाकर अब 52 कर दिया गया है। इसमें सबसे नया अभयारण्य राजस्थान का रामगढ़ विषधारी अभयारण्य है।

चार वर्षों में एक बार अखिल भारतीय बाघ आकलन भी किया जाता है। इस बार वह पांचवीं बार किया जा रहा है।

वैश्विक बाघ दिवस (Global Tiger Day) मनाने की घोषणा सेंट पीटर्सबर्ग में 29 जुलाई, 2010 को की गई थी, ताकि बाघ अभयारण्यों वाले सभी देशों को साथ लाया जाये तथा विश्व स्तर पर बाघों के संरक्षण तथा उनका प्रबंधन किय जाये। इसके बाद से वैश्विक बाघ दिवस के रूप में इसे प्रतीकात्मक तौप पर मनाया जाता है।

error: Content is protected !!