प्रीबायोटिक्स (Prebiotics)

प्रीबायोटिक्स (Prebiotics)  पौधों के विशेष फाइबर हैं जो आपके पेट में स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ने में मदद करते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर काम करता है।

‘प्रीबायोटिक’ की अवधारणा को 1995 में गिब्सन और रॉबर्ट फ्रॉइड ने अपने वैज्ञानिक अध्ययन में सामने रखा था।

प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स दोनों ही आपकी आंत के लिए अच्छे हैं, लेकिन वे अलग-अलग तरीकों से मदद करते हैं।

प्रीबायोटिक्स आपके पेट के स्वस्थ बैक्टीरिया (gut’s healthy bacteria) के लिए भोजन का एक स्रोत हैं।

प्रीबायोटिक एक प्रकार का फाइबर है जिसे मानव शरीर पचा नहीं सकता है। इसलिए वे आपके निचले पाचन तंत्र में जाते हैं, जहां वे स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ने में मदद करने के लिए भोजन की तरह काम करते हैं।

दूसरी ओर प्रोबायोटिक्स जीवित यीस्ट और अच्छे बैक्टीरिया हैं जो आपके शरीर में रहते हैं और आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छे होते हैं।

आप प्रोबायोटिक्स को पूरक के रूप में ले सकते हैं या भोजन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। प्रीबायोटिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों, जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज में मौजूद होते हैं। प्रोबायोटिक्स कई किण्वित खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं, जिनमें योगर्ट , साउरक्रोट और टेम्पेह शामिल हैं।

error: Content is protected !!