प्लैटिनम ग्रुप एलिमेंट्स (PGE)

एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022 (FY22) और FY23 के बीच भारत में ग्लौकोनाइट, निकल, प्लैटिनम ग्रुप एलिमेंट (PGE), पोटाश, ग्रेफाइट, मोलिब्डेनम (अयस्क), फॉस्फोराइट (फॉस्फेट), लिथियम, टाइटेनियम, रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE) सहित क्रिटिकल मिनरल्स के आयात में 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

प्लैटिनम ग्रुप एलिमेंट्स (Platinum-group elements: PGE) में प्लैटिनम, पैलेडियम, रोडियम, रूथेनियम, इरिडियम और ऑस्मियम शामिल हैं।

PGE धातुओं के भौतिक और रासायनिक गुण समान होते हैं और ये प्रकृति में एक साथ पाए जाते हैं।

PGE के गुण हैं; उच्च गलनांक, संक्षारण प्रतिरोध और उत्प्रेरक गुण। ये गुण इन्हें कई औद्योगिक उपयोगों के लिए जरुरी बनाते हैं।

error: Content is protected !!