विकेंद्रीकृत स्वायत्त संगठन (Decentralized autonomous organizations : DAOs)

विकेंद्रीकृत स्वायत्त संगठन (Decentralized autonomous organizations : DAOs) केंद्रीकृत नेतृत्व के बिना सदस्य-स्वामित्व वाले समुदाय हैं। इसे क्रिप्टोकरेंसी के प्रति उत्साही लोगों ने गढ़ा है और ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से यह लोकप्रिय हुआ है।  

  • DAOs इंटरनेट अजनबियों के साथ सहयोग करने का यह एक सुरक्षित तरीका है। किसी विशिष्ट कार्य के लिए दान देने के लिए यह सुरक्षित माध्यम माना जाता हैं। एक DAO एक सामूहिक स्वामित्व वाली, ब्लॉकचेन-शासित संस्था है जो एक साझा मिशन की दिशा में काम करती है।
  • DAOs दुनिया भर में समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करने की अनुमति देते हैं बिना धन या संचालन के प्रबंधन के लिए एक किसी एक नेतृत्व पर भरोसा किए बिना।
  • ऐसी संस्थाओं का कोई CEO नहीं  होता है। इसके बजाय, यह ब्लॉकचैन-आधारित नियम कोड के तहत कार्य करता है और धन  खर्च करने के लिए विकेन्द्रीकृत तरीका अपनाया जाता है।
  • DAOs के पास बिल्ट-इन कोषागार हैं जिन्हें समूह की स्वीकृति के बिना एक्सेस करने का अधिकार किसी के पास नहीं है।
  • कोई भी निर्णय सामूहिक संकल्प और सामूहिक मतदान द्वारा शासित होते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संगठन में सभी की आवाज सुनी जा सके और सब कुछ पारदर्शी रूप से ऑन-चेन होता है।  
error: Content is protected !!