क्लाउडेड लेपर्ड  (Mainland clouded leopard)

भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के दो वैज्ञानिकों ने पाया है कि पश्चिमी असम के मानस नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में क्लाउडेड लेपर्ड  (mainland clouded leopard) उष्णकटिबंधीय कैनोपी जंगलों में लुका-छिपी का रहस्यमय खेल खेलता है।

मेनलैंड क्लाउडेड लेपर्ड  (नियोफेलिस नेबुलोसा/Neofelis nebulosa) की तुलना अक्सर हिम युग के सैबर टूथ (saber-tooth) वाले जानवर से की जाती है क्योंकि सभी बिल्ली प्रजातियों में इसकी खोपड़ी के आकार के अनुपात में इसके कैनाइन दन्त सबसे बड़े होते हैं।  

मेनलैंड क्लाउडेड लेपर्ड को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की लाल सूची में  वल्नरेबल टैग किया गया है और इसे वनों की कटाई और अवैध शिकार के कारण जंगल में विलुप्त होने का उच्च जोखिम माना जाता है।

क्लाउडेड तेंदुए का नाम उसके कोट पर मौजूद विशिष्ट ‘बादलों’ की बनावट के नाम पर रखा गया है। इसके पास संतुलन के लिए असाधारण रूप से लंबी पूंछ होती है, जो शरीर जितनी लंबी हो सकती है।

क्लाउडेड तेंदुए के पास एक गठीला शरीर है और, आनुपातिक रूप से, किसी भी जीवित बिल्ली के समान सबसे लंबे कैनाइन दांत हैं।

क्लाउडेड तेंदुआ दक्षिण पूर्व एशिया और हिमालय में अग्रलिखित देशों में पाया जाता है: दक्षिणी चीन, भूटान, नेपाल, पूर्वोत्तर भारत, बर्मा, थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया, कंबोडिया, लाओस और बांग्लादेश।  

मेनलैंड क्लाउडेड लेपर्ड , जो नेपाल हिमालय की तलहटी से लेकर पूर्व में दक्षिणी चीन और दक्षिण में मलेशिया तक पाया जाता है,  दुर्लभ देखा जाने वाला मांसाहारी है जो अपना अधिकांश जीवन पेड़ों पर बिताता है।

error: Content is protected !!