सांख्य सागर

Image credit@MP Tourism (Sankhya Sagar)

सांख्य सागर/Sankhya Sagar (एक रामसर स्थल), मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कृत्रिम झील है, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार एक आक्रामक जलीय पौधे की मोटी परत के नीचे यह झील गायब हो गई है। इससे इस झील की जैव विविधता खतरे पड़ गयी है।

  • सांख्य सागर को जुलाई 2022 में रामसर साइट घोषित किया गया था। यह झील 248 हेक्टेयर (612.82 एकड़) में फैली हुई है और इसका जलग्रहण क्षेत्र 37,522 हेक्टेयर है।
  • यह झील माधव राष्ट्रीय उद्यान के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है। रामसर साइट घोषित किये जाने की छह महीने से अधिक समय बाद, यह झील अब जल जलकुंभी/water hyacinth (पोंटेडेरिया क्रैसिप्स/Pontederia crassipes) से आच्छादित है।
  • जलकुंभी (water hyacinth) दक्षिण अमेरिका में अमेज़न बेसिन मूल (नेटिव) की प्रजाति है। हालांकि इस पौधे ने दुनिया के कई अन्य हिस्सों में खुद को नेचुरल बना लिया है। वैसे इस पौधे के कुछ उपयोग भी हैं।
  • जलकुंभी कम मात्रा में मौजूद होने पर पानी से भारी धातुओं को हटाकर जल शोधक के रूप में कार्य करती है लेकिन जब यह जल निकाय की पूरी सतह को कवर करता है, तो यह जलीय जैव विविधता के लिए खतरा बन जाता है।
error: Content is protected !!