विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs)

ओडिशा के ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups : PVTGs) में बड़े पैमाने पर बाल विवाह को देखते हुए, राज्य सरकार देर से विवाह के लिए 20,000 रुपये का प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।

ओडिशा PVTG एम्पावरमेंट एंड लाइवलीहुड इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम (OPELIP) द्वारा शुरू किये गए इस विशेष कार्यक्रम के तहत 18 साल की उम्र के बाद शादी करने वाले जोड़ों को यह राशि प्रदान की जाती है। अब तक 62 बोंडा PVTG जोड़ों को प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है। PVTGs के रहन-सहन में सुधार और गरीबी को कम करने के लिए OPELIP डिज़ाइन किया गया है।

राज्य की 22.85 प्रतिशत आबादी आदिवासी हैं। ओडिशा में रहने वाले 62 आदिवासी समूहों में से 13 को PVTG के रूप में मान्यता प्राप्त है।

OPELIP में 12 जिलों के 20 ब्लॉकों में रहने वाले 13 विभिन्न PVTGs के बीच 32,090 PVTGs परिवार शामिल हैं।

ओडिशा के 13 PVTGs हैं-बोंडा, डोंगरिया कोंध, दीदाई, लांजिया सौरा, कुटिया कोंध, चुकिटिया भुजिया, पौड़ी भुइयां, सौरा, जुआंगा, लोढ़ा, हिल खरिया, मनकीडिया और बिरहोर।

PVTGs की पहचान करने के मानदंड

‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups : PVTGs) की पहचान करने के निम्नलिखित मानदंड हैं:

1. पूर्व-कृषि स्तर की प्रौद्योगिकी का उपयोग ,

2. साक्षरता का निम्न स्तर,

3. आर्थिक पिछड़ापन,

4. घटती या स्थिर जनसंख्या।

योजनाएं

भारत सरकार और राज्य सरकारों की कई योजनाएं जहां PVTG आबादी भी अन्य आबादी के साथ लाभान्वित होती है, जनजातीय कार्य मंत्रालय विशेष रूप से PVTG आबादी के लिए ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) का विकास’ नामक एक योजना का संचालन करता है।

इस योजना में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 75 चिन्हित PVTG शामिल हैं।

राज्यवार विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहो (PVTGs)

आंध्र प्रदेश (तेलंगाना सहित): चेंचू, बोडो गडाबा, गुटोब गडाबा, डोंगरिया खोंड, कुटिया कोंध, कोलम, कोंडा रेड्डी, कोंडासावरा, बोंडो पोर्जा, खोंड पोर्जा, परेंगी पोर्जा, तोठी।

बिहार (झारखंड सहित): असुर, बिरहोर, बिरजिया, पहाड़ी खरिया, कोरवा, मल पहाड़िया, परहैया, सौरिया पहाड़िया, सावरा।
गुजरात: कोलघा, कथोडी, कोतवालिया, पाधार, सिद्दी।

कर्नाटक: जेनु कुरुबा, कोरगा।

केरल: चोलनाइकयन, कादर, कट्टुनायकन, कोरगा, कुरुंबा।

मध्य प्रदेश (छत्तीसगढ़ सहित): अबुझ मारिया, बैगा, भारिया, बिरहोर, पहाड़ी कोरबा, कमर, सहरिया।

महाराष्ट्र: कटकारिया/कठोडी, कोलम, मारिया गोंड।

मणिपुर: मरम नागा।

ओडिशा: चुकुटिया भुंजिया, बिरहोर, बोंडो, दीदाई, डोंगरिया खोंड, जुआंग, खरिया, कुटिया कोंधा, लांजिया सौरा, लोढ़ा, मनकिडिया ,
पौड़ी भुइया, सौरा।

राजस्थान: सहरिया

तमिलनाडु: कट्टुनायकन, कोटा, कोरुम्बा, पनियान, टोडा।

त्रिपुरा: रेईंग.

उत्तर प्रदेश (उत्तराखंड सहित): बुक्सा, राजी।

पश्चिम बंगाल: बिरहोर, लोढ़ा, टोटोस।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ग्रेट अंडमानी, जारवा, ओंगे,सेंटिनलीज, शोम्पेन।

error: Content is protected !!