इंडियन स्किमर (Indian skimmer)

हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश में गोदावरी मुहाना इंडियन स्किमर (Rynchops albicollis) पक्षी के लिए एक प्रमुख और सुरक्षित पर्यावास (हैबिटेट) बन गया है।

इस पक्षी (Indian skimmer) को प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) की लाल सूची में एंडेजर्ड प्रजाति के रूप में शामिल किया गया है।

10 जनवरी 2023 को, कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य के दक्षिणी भाग में 250 से अधिक इंडियन स्किमर्स देखे गए।

2013 में गोदावरी नदी के मुहाने पर एक इंडियन स्किमर देखा गया था।

कोरिंगा अभयारण्य, आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक छोटे से गांव कोरिंगा के नाम पर रखा गया है और गोदावरी मैंग्रोव का एक हिस्सा को आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा एक वन्यजीव अभयारण्य के रूप में घोषित किया गया था।

error: Content is protected !!