फोर्ट डेन्सबोर्ग  (Fort Dansborg)

एक 400 साल पुराना ऐतिहासिक स्मारक फोर्ट डेन्सबोर्ग  (Fort Dansborg) के कायाकल्प की योजना बनाई गयी है।  इसे डेनिश किले के रूप में भी जाना जाता है और यह भारतीय और यूरोपीय स्थापत्य शैली का एक मनोरम मिश्रण है।

तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले में एक गांव थरांगमबाड़ी में स्थित यह किला स्थानीय विरासत का एक जीवित प्रमाण है।

मूल रूप से 17वीं शताब्दी में डेनिश ईस्ट इंडिया कंपनी की बस्तियों के लिए एक बेस के रूप में इसे स्थापित किया गया था। इसे तंजावुर के राजा रघुनाथ नायक द्वारा दी गई भूमि पर बनाया गया था। 1620 में डेनिश एडमिरल ओवे गजेडे ने इसके लिए समझौता किया था।

समय के साथ, यह किला और थरांगमबाड़ी का प्रशासन ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया, जिससे शहर का नाम बदलकर ट्रेन्किबार करने सहित महत्वपूर्ण परिवर्तन किये।

ब्रिटिश शासन के दौरान उथल-पुथल का सामना करने के बावजूद, इस किले का ऐतिहासिक आकर्षण बरकरार है, जो आगंतुकों को इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने के लिए आकर्षित करता है।

1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद थरांगमबाड़ी नवगठित राज्य तमिलनाडु का हिस्सा बन गया।

error: Content is protected !!