बटागाइका क्रेटर (Batagaika crater)

बटागाइका क्रेटर (Batagaika crater) एक किलोमीटर लंबा  दुनिया का सबसे बड़ा पर्माफ्रॉस्ट क्रेटर है। यह साइबेरिया के पर्माफ्रॉस्ट में स्थित है। पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने के कारण इसका विस्तार आश्चर्यजनक दर से हो रहा है।

ग्लोबल वार्मिंग के कारण यह क्रेटर और बढ़ गया है। यह सिंकहोल, जिसे बटागाइका क्रेटर के नाम से जाना जाता है,  आधिकारिक तौर पर ‘मेगास्लंप’ या ‘थर्मोकार्स्ट’ (thermokarst) कहा जाता है।

यह लगभग 0.3 वर्ग मील (0.8 वर्ग किलोमीटर) में फ़ैल गया है जो लगभग 145 फुटबॉल मैदानों के क्षेत्र के बराबर है।

पूर्वी साइबेरियाई जंगलों  के 1940 के दशक के दौरान कटाई के कारण यह क्रेटर शुरू हुआ था।  बाद में पर्माफ्रॉस्ट और बर्फ के मौसमी पिघलने की प्रवृति को इसने तेज कर दिया जिसे एक “मेगास्लम्प” या जमीन में विशाल गड्ढा का निर्माण हुआ।

error: Content is protected !!