UPSC (IAS) प्रीलिम्स + मुख्य परीक्षा करेंट अफेयर्स डेली अभ्यास 10 जुलाई 2024

मुख्य परीक्षा: आज का मॉडल प्रश्न

प्रश्न:  आर्थिक प्रगति की उच्च दरों के बावजूद, ग्रामीण भारत में —————— क्या नीतिगत उपाय सुझायेंगे? (GS-3)

प्रारंभिक परीक्षा: आज के टेस्ट प्रश्न

प्रश्न: बोरहोल जियोफिजिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (BGRL) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक विशेष संस्थान है।
2. यह भारत के एकमात्र वैज्ञानिक डीप-ड्रिलिंग कार्यक्रम को पूरा करने के लिए अधिकृत है।
3. यह गुवाहाटी, असम में स्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न: यूरोपीय संघ के डिजिटल मार्केट एक्ट के तहत, “गेटकीपर” शब्द का इस्तेमाल किसके लिए किया गया है?
(a) डिजिटल उत्पाद उपयोगकर्ता
(b) विनियामक संस्था
(c) बड़ी टेक कंपनियों
(d) बहुपक्षीय संगठन

प्रश्न: पृथ्वी के कोर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. आंतरिक और बाहरी, दोनों कोर मुख्य रूप से लोहे और निकल से बने होते हैं।
2. आंतरिक और बाहरी, दोनों कोर ठोस अवस्था में हैं।
3. आंतरिक और बाहरी, दोनों कोर अत्यधिक गर्म हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: ‘सूचना अनुपात’ (इन्फॉर्मेशन रेश्यो) विनियमन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
1. जोखिम-समायोजित रिटर्न ‘इंफॉर्मेशन रेश्यो’ के रूप में दर्ज किया जाता है।
2. इसे सूचीबद्ध सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के लिए अनिवार्य किया गया है।
3. इसे RBI द्वारा अनिवार्य किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल  दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: रेशम उत्पादन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भारत रेशम और इसके सिरिकल्चर का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
2. रेशम का उत्पादन अरंडी के पत्तों (castor leaves) से भी किया जाता है।
3. भारत रेशम का आयात नहीं करता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल  दो
(c)  सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिये:
1. बांग्लादेश
2. थाईलैंड
3. मॉरीशस
4. श्रीलंका
5. मालदीव
भारत के अलावा, ऊपर दिए गए देशों में से कौन से देश कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव) के सदस्य हैं?
(a) केवल 1, 4 और 5
(b) केवल 2, 3, 4 और 5
(c) केवल 1, 2 और 3
(d) 1, 3, 4 और 5

CLICK HERE FOR TODAY’S UPSC PT MCQs, ANS. and EXPLANATION PDF (ONLY FOR SUBSCRIBERS)

पूर्ण टेस्ट कैसे एक्सेस करें: UPSC करेंट अफेयर्स टेस्ट MCQ, उत्तर और विस्तृत व्याख्या एक्सेस करने के लिए आपको एक वर्ष के लिए सब्सक्राइब करने की आवश्यकता है। एक साल का टेस्ट शुल्क 1500 रुपये है। प्रतिदिन 6 प्रश्न UPSC प्रारंभिक परीक्षा स्तर के होंगे, जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं। सब्सक्राइब करने के बाद, आपकी ईमेल आईडी हमारे डेटाबेस में जोड़ दी जाएगी। आपको हर महीने के अंत में उत्तर और व्याख्या के साथ दैनिक संकलित UPSC current affairs MCQs + mains model की मासिक PDF भी ईमेल से प्राप्त होंगी। (नोट: आप प्रतिमाह भी टेस्ट MCQ + Mains model question PDF खरीद सकते हैं। एक माह की PDF (180 MCQs+ 25 UPSC GS mains model ) 130 रुपये का भुगतान कर भी खरीद सकते हैं।) पेमेंट कैसे करें: आप सीधे 1500 रुपये (एक वर्ष सब्सक्रिप्शन) या 130 रुपये (एक महीने की PDF) मोबाइल नंबर 9818187354 पर GOOGLE PAY/PAYTM/PHONE PE के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। WHATSAPP: 9818187354/7428811251

error: Content is protected !!