UPSC (IAS) प्रीलिम्स + मुख्य परीक्षा करेंट अफेयर्स डेली अभ्यास 26 सितंबर 2024

मुख्य परीक्षा: आज का मॉडल प्रश्न

प्रश्न: स्व-विनियामक निकाय क्या हैं? स्व-विनियामक——————-कैसे लाभान्वित करेंगे? (GS-3, अर्थव्यवस्था)

प्रारंभिक परीक्षा: आज के टेस्ट प्रश्न

प्रश्न: ब्रह्माण्ड विज्ञान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सूर्य का भूमध्य रेखा उसके ध्रुवों की तुलना में बहुत तेजी से घूमता है।
2. सनस्पॉट के विपरीत, प्लेज कमजोर चुंबकीय क्षेत्र वाले चमकीले क्षेत्र हैं।
3. सूर्य के विभिन्न भाग अपने अक्षांश के आधार पर अलग-अलग गति से घूमते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न: ग्लोबई (GlobE) नेटवर्क के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसे G20 फ्रेमवर्क के तहत लॉन्च किया गया है।
2. इस नेटवर्क का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार और वित्तीय अपराध से निपटना है।
3. भारत का वित्त मंत्रालय भारत में GlobE नेटवर्क के लिए केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न: “राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से परे क्षेत्रों की समुद्री जैविक विविधता के संरक्षण और सतत उपयोग (BBNJ समझौता)” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय संधि है।
2. संधि के पक्षकार देश खुले समुद्र (हाई सी) से प्राप्त समुद्री संसाधनों पर संप्रभु अधिकारों का दावा कर सकते हैं।
3. BBNJ को 19 जून 2023 को अपनाया गया और 1 जनवरी, 2024 को लागू हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री ने ‘अर्का’ और ‘अरुणिका’ का उद्घाटन किया। ‘अर्का’ और ‘अरुणिका’ क्या हैं?
(a) सुपर कंप्यूटर
(b) उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग सिस्टम
(c) रडार
(d) भारत के संलयन रिएक्टरों का प्रोटोटाइप

प्रश्न: न्यूनतम मजदूरी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के तहत, केंद्र और राज्य सरकार, दोनों को श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी तय करने, समीक्षा करने और संशोधित करने का अधिकार है।
2. न्यूनतम मजदूरी कानून द्वारा संरक्षित है और इसे व्यक्तिगत या किसी विशेष अनुबंधों द्वारा पलटा नहीं जा सकता है।
3. केंद्र सरकार वर्ष में एक बार परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (VDA) को संशोधित करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: G4, L.69 और C-10 समूहों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. ये सभी समूह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के पक्ष में हैं।
2. भारत इन तीनों समूहों का सदस्य है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

(ANSWER & EXPLANATION: एक सप्ताह के क्विज के साथ उत्तर और विस्तृत व्याख्या UPSC करंट अफेयर्स साप्ताहिक टेस्ट (36 MCQ) के साथ उपलब्ध हैं। उत्तर और व्याख्या के साथ यूपीएससी करंट MCQ देखने के लिए साप्ताहिक टेस्ट को सब्सक्राइब कीजिये। साप्ताहिक टेस्ट देने के लिए यहां क्लिक करें। आपको मासिक पीडीएफ भी प्राप्त होंगे)

पूर्ण टेस्ट कैसे एक्सेस करें: UPSC करेंट अफेयर्स टेस्ट MCQ, उत्तर और विस्तृत व्याख्या एक्सेस करने के लिए आपको एक वर्ष के लिए सब्सक्राइब करने की आवश्यकता है। एक साल का टेस्ट शुल्क 1500 रुपये है। प्रतिदिन 6 प्रश्न UPSC प्रारंभिक परीक्षा स्तर के होंगे, जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं। सब्सक्राइब करने के बाद, आपकी ईमेल आईडी हमारे डेटाबेस में जोड़ दी जाएगी। आपको हर महीने के अंत में उत्तर और व्याख्या के साथ दैनिक संकलित UPSC current affairs MCQs + mains model की मासिक PDF भी ईमेल से प्राप्त होंगी। (नोट: आप प्रतिमाह भी टेस्ट MCQ + Mains model question PDF खरीद सकते हैं। एक माह की PDF (180 MCQs+ 25 UPSC GS mains model ) 130 रुपये का भुगतान कर भी खरीद सकते हैं।) पेमेंट कैसे करें: आप सीधे 1500 रुपये (एक वर्ष सब्सक्रिप्शन) या 130 रुपये (एक महीने की PDF) मोबाइल नंबर 9818187354 पर GOOGLE PAY/PAYTM/PHONE PE के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। WHATSAPP: 9818187354/7428811251

error: Content is protected !!