करेंट अफेयर्स डेली टेस्ट क्विज (MCQ) 17 अक्टूबर, 2023

[email protected]/ WHATSAPP: 7428811251 (ONLY FOR SELF STUDY)

प्रश्नः अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के 141वें सत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का 141वां सत्र नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
2. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का 141वां सत्र भारत द्वारा आयोजित पहला IOC सत्र था।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1  न ही 2
Ans (d)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अक्टूबर को मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के 141वें सत्र के उद्घाटन समारोह के दौरान 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की प्रतिबद्धता की घोषणा की। IOC के 141वें सत्र में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष श्री थॉमस बाख और आईओसी के अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। इस सत्र के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत की  प्राचीन खेल विरासत का वैज्ञानिक प्रमाण प्रस्तुत किया। उन्होंने धोलावीरा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का उल्लेख किया और 5000 साल पुराने इस शहर की शहरी योजना में खेल के बुनियादी ढांचे के बारे में बात की। गौरतलब है कि भारत ने 40 वर्षों में पहली बार IOC सत्र का आयोजन किया। IOC सत्र अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक के रूप में कार्य करता है। ओलंपिक खेलों के भविष्य के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय IOC सत्र में लिए जाते हैं। भारत ने लगभग 40 वर्षों के अंतराल के बाद दूसरी बार IOC सत्र की मेजबानी की। इससे पहले IOC का 86वाँ सत्र 1983 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

प्रश्नः ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट (GMIS) 2023 के तीसरे संस्करण का मेजबान शहर कौन सा था?
(a) चेन्नई
(b) कोच्चि
(c) मुंबई
(d) गोवा
उत्तर (c)
प्रधान मंत्री ने 17 अक्टूबर, 2023 को ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट (GMIS) 2023 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। शिखर सम्मेलन 17 से 19 अक्टूबर तक मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में आयोजित किया गया था। यह शिखर सम्मेलन देश का सबसे बड़ा समुद्री कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीय समुद्री नीली अर्थव्यवस्था के लिए दीर्घकालिक  ब्लूप्रिंट ‘अमृत काल विजन 2047’ का अनावरण किया। ब्लूप्रिंट बंदरगाह सुविधाओं को बढ़ाने, टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रणनीतिक पहल की रूपरेखा तैयार करता है।

प्रश्न: “राफा क्रॉसिंग” निम्नलिखित में से किनके बीच एकमात्र सीमा क्रॉसिंग है?
(a) गाजा और सीरिया
(b) गाजा और मिस्र
(c) गाजा और जॉर्डन
(d) गाजा और लेबनान
उत्तर (b)
 इजरायल की जमीनी कार्रवाई की आशंका के बीच हजारों फिलिस्तीनी गाजा पट्टी के दक्षिण में जमा हो गए हैं। दक्षिण में मिस्र के साथ राफा नामक सीमा को पार करने को गाजावासियों के लिए इजरायल के बमों की बारिश से बचने की आखिरी उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। मिस्र के उत्तरी सिनाई में स्थित, राफा क्रॉसिंग (Rafah Crossing) गाजा और मिस्र के बीच एकमात्र सीमा पार है। यह 8-मील (12.8-किलोमीटर) की बाड़ के सामानांतर है जो गाजा को सिनाई रेगिस्तान से अलग करता है। 

प्रश्नः भारत में तिलापिया पार्वोवायरस (TiPV) की घटना पहली बार किस राज्य में रिपोर्ट की गई है?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) केरल
(c) तमिलनाडु
(d) कर्नाटक
उत्तर (c)
भारत में पहली बार तमिलनाडु के रानीपेट जिले के वालाजाह में तालाबों में तिलापिया पार्वोवायरस (TiPV) की घटना सामने आई है, जो  मीठे पानी की मछली की प्रजाति तिलापिया को प्रभावित कर रही है और इससे मछली मर रही हैं। “गरीब आदमी की मछली” मानी जाने वाली मोजाम्बिक तिलापिया को 1950 के दशक में भारतीय ताजे जल निकायों में लाया गया था और इसे तमिल में जिलाबी कहा जाता है। पानी में कम ऑक्सीजन स्तर में जीवित रहने में सक्षम, यह मछली देश भर में आक्रामक हो गई है।

प्रश्नः नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मार्टी अहतिसारी, जिनका हाल ही में निधन हो गया, निम्नलिखित में से 10वें राष्ट्रपति थे?
(a) नॉर्वे
(b) स्वीडन
(c) स्पेन
(d) फिनलैंड
उत्तर (d)
अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने में योगदान के लिए 2008 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मार्टी अहतिसारी (Martti Ahtisaari) का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने फिनलैंड को वैश्विक यूरोपीय संघ के युग में पहुंचाया। अहतिसारी ने 1990 के दशक के अंत में कोसोवो से सर्बिया की वापसी, 1980 के दशक में नामीबिया की स्वतंत्रता की कोशिश और 2005 में इंडोनेशिया में आचे प्रांत की स्वायत्तता से संबंधित शांति समझौते करने में मदद की थी। वह 1990 के दशक के अंत में उत्तरी आयरलैंड शांति प्रक्रिया में भी शामिल थे। उन्हें आतंकवादी समूह आईआरए (आइरिश रिपब्लिकन आर्मी) की निरस्त्रीकरण प्रक्रिया की निगरानी का काम सौंपा गया था।

प्रश्नः भारत के बाहर डॉ. बीआर अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा “स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी” का औपचारिक उद्घाटन कहां किया गया?
(a) लंदन
(b) डबलिन
(c) ओटावा
(d) मैरीलैंड
उत्तर (d)
भारत के संविधान के प्रमुख वास्तुकार डॉ. बीआर अंबेडकर की भारत के बाहर सबसे ऊंची प्रतिमा का औपचारिक रूप से अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन के मैरीलैंड उपनगर में उद्घाटन किया गया। 19 फीट ऊंची “स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी” प्रसिद्ध कलाकार और मूर्तिकार राम सुतार द्वारा बनाई गई है, जिन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति भी बनाई थी, जिसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कहा जाता है, और इसे सरदार सरोवर के नीचे की ओर नर्मदा में एक द्वीप पर स्थापित किया गया था।  14 अप्रैल, 1891 को जन्मे, डॉ. भीम राव अंबेडकर – जो अपने अनुयायियों के बीच बाबासाहेब के नाम से लोकप्रिय थे – संविधान सभा की सबसे महत्वपूर्ण मसौदा समिति के अध्यक्ष थे। इस वजह से उन्हें भारतीय संविधान का वास्तुकार माना जाता है।

प्रश्न: 16 अक्टूबर, 2023 को किन दो देशों ने अपनी पहली 2+2 विदेश और रक्षा वार्ता आयोजित की?
(a) भारत और फ्रांस
(b) भारत और ब्राजील
(c) भारत और जर्मनी
(d) भारत और यूके
उत्तर (d)
 भारत-यूनाइटेड किंगडम के बीच पहल “2+2 विदेश और रक्षा संवाद” 16 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। वरिष्ठ आधिकारिक स्तर पर 2+2 संवाद भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा और समीक्षा करने के लिए एक तंत्र है। दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने नियमित उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान और बातचीत पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने राजनीतिक आदान-प्रदान, आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा, लोगों से लोगों के संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग सहित भारत-यूके रोडमैप 2030 के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रश्न: भारत के प्रधानमंत्री ने किस वर्ष के ओलंपिक खेलों की भारत द्वारा मेजबानी  के लिए की प्रतिबद्धता की घोषणा की?
(a) 2028 ओलंपिक
(b) 2032 ओलंपिक
(c) 2036 ओलंपिक
(d) 2040 ओलंपिक
उत्तर (c)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अक्टूबर को मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के 141वें सत्र के उद्घाटन समारोह के दौरान 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की प्रतिबद्धता की घोषणा की। IOC के 141वें सत्र में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष श्री थॉमस बाख और आईओसी के अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।

प्रश्नः पूर्व एयरलाइन कार्यकारी क्रिस्टोफर लक्सन को कहां का प्रधानमंत्री चुना गया है?
(a) स्वीडन
(b) फिनलैंड
(c) पोलैंड
(d) न्यूजीलैंड
उत्तर (d)
पूर्व एयरलाइन कार्यकारी क्रिस्टोफर लक्सन (Christopher Luxon) न्यूजीलैंड के अगले प्रधान मंत्री होंगे। दक्षिणपंथी एसीटी पार्टी के साथ गठबंधन में उनकी सेंटर-दक्षिणपंथी नेशनल पार्टी ने  आम चुनाव के बाद नई सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें हासिल कीं।

प्रश्नः व्यवसायी डेनियल नोबोआ किस देश के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बने हैं?
(a) फिनलैंड
(b) पोलैंड
(c) इक्वाडोर
(d) स्वीडन
उत्तर (c)
देश के सबसे बड़े कारोबारी के बेटे डेनियल नोबोआ/Daniel Noboa (35) ने अप्रत्याशित हिंसा के बीच हुए इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल कर ली है। चुनाव के दौरान हुई हिंसा में एक उम्मीदवार की मौत भी हो गई।   बता दें कि 35 वर्षीय डेनियल नोबोआ देश के सबसे युवा राष्टपति हैं। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 2021 में हुई थी। उन्होंने उस वक्त नेशनल असेंबली में सीट हासिल कर इसके आर्थिक विकास आयोग की अध्यक्षता की थी। डेनियल नोबोआ ने अमेरिका से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में एक कंपनी खोली थी और फिर वह अपने पिता की कंपनी ‘नोबोआ कॉर्प’ में शामिल हो गए, जहां उन्होंने जहाजरानी, रसद और वाणिज्यिक क्षेत्रों में प्रबंधन पदों को संभाला। नोबोआ के पिता अल्वारो नोबोआ भी पांच बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। 

error: Content is protected !!