विश्व निवेश रिपोर्ट 2022-भारत 7वें स्थान पर

विश्व निवेश रिपोर्ट 2022 (World Investment Report 2022) संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTA) द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में 30% की गिरावट के बावजूद FDI निवेश आकर्षित करने के मामले में भारत एक पायदान ऊपर चढ़कर 7वें स्थान पर पहुंच गया है।

वर्ष 2021 के दौरान, भारत में एफडीआई प्रवाह 45 बिलियन डॉलर होने का अनुमान लगाया गया था।

शीर्ष 10 मेजबान अर्थव्यवस्थाओं में, केवल भारत में निवेश प्रवाह में गिरावट देखी गयी। हालांकि, 2021 में भारत से विदेशी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश ऑउटफ्लो 43 प्रतिशत बढ़कर 15.5 अरब डॉलर हो गया। भारत में प्रवाह घटकर 45 अरब डॉलर रह गया।

रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका ($ 367 बिलियन) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का शीर्ष प्राप्तकर्ता बना रहा। इसके पश्चात चीन ($ 181 बिलियन) और हांगकांग ($ 141 बिलियन) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान बरकरार रखा।

विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह 30% बढ़कर 837 बिलियन डॉलर हो गया – जो अब तक का उच्चतम स्तर है।

मुख्य रूप से एशिया में मजबूत विकास, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में आंशिक सुधार और अफ्रीका में तेजी के कारण यह संभव हुआ है।

वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इनफ्लो में विकासशील देशों की हिस्सेदारी 50% से ऊपर ही रही।

विकासशील एशिया, जो वैश्विक FDI का 40% प्राप्त करता है, ने 2021 में सीधे तीसरे वर्ष में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह बढ़कर 619 बिलियन डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

चीन में FDI में 21% और दक्षिण पूर्व एशिया में 44% की वृद्धि हुई, लेकिन दक्षिण एशिया में गिरावट देखी गयी। इसकी वजह है भारत जहाँ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 26% गिरकर 45 बिलियन डॉलर हो गया।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

error: Content is protected !!