विश्व नारियल दिवस 2022 थीम

नारियल विकास बोर्ड 2 सितंबर को 24वें विश्व नारियल दिवस (24th World Coconut Day) पर समारोह आयोजित कर रहा है। इस वर्ष की मुख्य थीम हैखुशहाल भविष्य और जीवन के लिए नारियल की खेती करें (Cultivate coconut for a happy life and future)।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर इस समारोह का उद्घाटन जूनागढ़ (गुजरात) में करेंगे। इस मौके पर कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला भी आयोजित होगी।

एशियाई एवं पैसफिक क्षेत्र के सभी नारियल उत्पाादक देश इंटरनेशनल कोकनट कम्युनिटी (International Coconut Community: ICC) के स्थाापना दिवस यानी 2 सितंबर को हर वर्ष विश्व नारियल दिवस मनाते हैं। ICC एक अंतर शासकीय संगठन है।

नारियल दिवस मनाने का उद्देश्य नारियल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसकी अहमियत उजागर करना तथा इस फसल की ओर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करना है।

नारियल विकास बोर्ड

नारियल विकास बोर्ड (Coconut Development Board: CDB) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है।

बोर्ड जो 12 जनवरी 1981 को अस्तित्व में आया, का मुख्यालय केरल के कोच्चि में है।

error: Content is protected !!