विंग्स इंडिया 2022

नागरिक उड्डयन पर एशिया का सबसे बड़ा आयोजन विंग्स इंडिया 2022 (Wings India 2022) हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर 24 मार्च को शुरू हुआ। भारतीय नागर विमानन मंत्रालय (एमओसीए) और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम का इस साल की थीम ‘इंडिया@75: विमानन उद्योग का नया क्षितिज’ (India@75: New Horizon for Aviation Industry) है।

  • विंग्स इंडिया एक द्विवार्षिक शो है, जिसे 24-27 मार्च 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।
  • विंग्स इंडिया 2022 ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब भारत का नागरिक उड्डयन दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक है और भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रमुख विकास का इंजन साबित होगा।
  • घरेलू हवाई यात्री के मामले में, भारत तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार है जो वित्त वर्ष 2020 में 274.05 मिलियन था। यह वित्त वर्ष 16-वित्त वर्ष 2020 के दौरान 12.91 प्रतिशत की कंपाउंड वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ा।
error: Content is protected !!