लिज़ ट्रस बनीं ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री

Image credit: UK Royal Family (Twitter)

लिज़ ट्रस (Liz Truss) ने 6 सितंबर, 2022 को यूनाइटेड किंगडम के 56वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली हैं। उन्होंने बोरिस जॉनसन की जगह ली है, जिन्होंने 6 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

ट्रस का चुनाव कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों द्वारा किया गया। पूर्व विदेश मंत्री ट्रस ने 57 फीसदी वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी और भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया।

लिज़ ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों से 81,326 वोट हासिल किया जबकि ऋषि सुनक को 60,399 वोट मिले

47 वर्षीया ट्रस यूनाइटेड किंगडम की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। लिज़ ट्रस से पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे यूनाइटेड किंगडम की महिला प्रधान मंत्री रह चुकी हैं और ये तीनों कंजर्वेटिव पार्टी से संबंधित हैं।

ट्रस को अब अर्थव्यवस्था को फिर से आकार देने, बढ़ती मुद्रास्फीति को रोकने और पूरे यूरोपीय महाद्वीप को प्रभावित करने वाले ऊर्जा संकट से निपटने के कार्य का सामना करना पड़ेगा।

error: Content is protected !!