लाओस की गुफा में मिले प्राचीन दांत से दक्षिण-पूर्व एशिया में डेनिसोवान मानव की उपस्थिति की पहली पुष्टि

Image credit: Credit: F. Demeter

लाओस के एनामाइट पर्वत (Annamite Mountains) की एक गुफा में पाया गया एक प्राचीन दांत दक्षिण-पूर्व एशिया में डेनिसोवान (Denisovans ) नामक विलुप्त, रहस्यमयी आदि मानव के समूह का पहला भौतिक प्रमाण हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि टैम न्गु हाओ 2 गुफा (Tam Ngu Hao 2 cave,) से मिले दांत संभवतः डेनिसोवान का प्रतिनिधित्व करता है।

क्या है नयी खोज?

  • एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित एक अध्ययन में खोज में मिले मोलर दांत पर शोध प्रकाशित किया गया है, जिसने निष्कर्ष निकलता है कि यह एक बच्ची की दांत है जो 164,000 साल पहले तक टैम न्गु हाओ गुफा क्षेत्र में रहती थी।
  • चूंकि मोलर व्यक्ति की मृत्यु से पहले विकास किया था और इसके खराब होने के कोई संकेत नहीं दिखाए, इसलिए टीम का मानना ​​​​है कि यह दांत 3.5 से 8.5 वर्ष के बीच की बच्ची का हो सकता है जिसकी मोलर के तुरंत विकास के बाद मृत्यु हो गयी थी।
  • दाँत के चारों ओर से तलछट का उपयोग करके वैज्ञानिकों ने दाँत को 164 से 131 हजार साल पुराना बताया।
  • यह खोज आगे इस बात की पुष्टि करती है कि यह क्षेत्र जीनस होमो (Genus Homo) के लिए विविधता का एक आकर्षण का केंद्र था, जिसमें कम से कम पांच प्लीस्टोसिन मानव प्रजातियां मौजूद थीं. ये हैं: एच. इरेक्टस, डेनिसोवन्स/निएंडरथल, एच फ्लोरेसेंसिस, एच. लुज़ोनेंसिस और एच. सेपियंस (: H. erectus, Denisovans/Neanderthals, H. floresiensis, H. luzonensis and H. sapiens)।

कौन थे डेनिसोवान (Denisovan) ?

  • डेनिसोवान (Denisovan) मानव की एक विलुप्त प्रजाति है जिसे पहली बार वर्ष 2008 में साइबेरिया के डेनिसोवान गुफा में एक बच्चे की उंगली की हड्डी की खोज से की गयी थी। डेनिसोवान्स लाखों साल पहले पृथ्वी रहते थे।
  • कुछ क्षेत्रों में वे निएंडरथल के साथ सह-अस्तित्व में रहते थे, और कुछ मामलों में प्रारंभिक आधुनिक मनुष्यों के साथ अंतःक्रिया करते थे।
  • साइबेरिया में डेनिसोवन गुफा में लगभग 40,000 साल पहले एक उंगली की हड्डी और दो दांतों के टुकड़े की खोज के बाद, उन्हें पहली बार 2010 में एक अलग प्रजाति के रूप में पहचाना गया था।
  • वर्ष 2019 में तिब्बत के बैशिया कार्स्ट गुफा (Baishiya Karst Cave) में डेनिसोवान मानव के एक और जीवाश्म – दांतों के एक सेट के साथ एक मेम्बिबल पाया गया था।
  • इससे इस नयी मानव प्रजाति के क्षेत्र विस्तार के बारे में जानकारी प्राप्त हुयी। लाओस में भी जीवाश्म का मिलना इस बात की पुष्टि करती है कि डेनिसोवान्स का विस्तार क्षेत्र काफी बड़ा था।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

 UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

error: Content is protected !!