रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2022: बर्टोज़ी, मेल्डल और शार्पलेस ने ‘क्लिक केमिस्ट्री’ के लिए जीता अवार्ड

वर्ष 2022 के लिए रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in chemistry for 2022) कैरोलिन आर बर्टोज़ी (Carolyn R Bertozzi), मोर्टन मेल्डल (Morten Meldal) और के. बैरी शार्पलेस (K Barry Sharpless) को “अणु के निर्माण के लिए एक सरल उपकरण” विकसित करने के लिए दिया गया।

तीनों शोधकर्ताओं को क्लिक केमिस्ट्री (click chemistry) और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री (bioorthogonal chemistry) के विकास के लिए सम्मानित किया गया।

बैरी शार्पलेस और मोर्टन मेल्डल ने रसायन विज्ञान के एक कार्यात्मक रूप- क्लिक केमिस्ट्री की नींव रखने के लिए पुरस्कार जीता है जिसमें आणविक बिल्डिंग ब्लॉक जल्दी और कुशलता से एक साथ स्नैप करते हैं।

कैरोलिन बर्टोज़ी ने क्लिक केमिस्ट्री को एक नए आयाम दिया है और जीवित जीवों में इसका उपयोग करना शुरू कर दिया है। उनकी बायोऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाएं कोशिका के सामान्य रसायन को बाधित किए बिना होती हैं।

रसायन विज्ञान 2022 का नोबेल पुरस्कार कठिन प्रक्रियाओं को आसान बनाने के बारे में है। अकादमी ने कहा कि क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं ने रसायन विज्ञान को फंक्शनलिटी के युग में ले गया है।

क्लिक केमिस्ट्री का उपयोग फार्मास्यूटिकल्स के विकास में, डीएनए की मैपिंग और इसके उद्देश्य के लिए अधिक उपयुक्त सामग्री बनाने के लिए किया जाता है।

बायोऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं का उपयोग करके, शोधकर्ताओं ने कैंसर फार्मास्यूटिकल्स के लक्ष्यीकरण में सुधार किया है।

error: Content is protected !!