मानव रक्त में पहली बार मिला माइक्रोप्लास्टिक

वैज्ञानिकों ने मानव के खून में पहली बार माइक्रोप्लास्टिक (Microplastics) के नमूने प्राप्त किये हैं। नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने 22 गुमनाम स्वस्थ वयस्क दाताओं से रक्त के नमूने लिए और उनमें एक इंच के 0.00002 के छोटे कणों की मौजूदगी का विश्लेषण किया।

  • माइक्रोप्लास्टिक्स मस्तिष्क, आंत, अजन्मे बच्चों के प्लेसेंटा और वयस्कों और शिशुओं के मल में पहले प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन मानव रक्त के नमूनों से इसे पहले कभी नहीं देखागया ।

अध्ययन के परिणाम

  • माजूदा अध्ययन में पांच प्रकार के प्लास्टिक – पॉलीमेथाइल मेथैक्रिलेट (PMMA), पॉलीप्रोपाइलीन (PP), पॉलीस्टाइनिन (PS), पॉलीइथाइलीन (PE), और पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट (PET) के लिए परीक्षण किया गया।
  • 22 स्वयंसेवकों में से 17 (77.2 प्रतिशत) के रक्त में माइक्रोप्लास्टिक प्राप्त हुआ। इस खोज को वैज्ञानिकों ने ‘बेहद चिंताजनक’ बताया गया है।
  • रक्त के 50 प्रतिशत नमूनों में पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट (PET) पाया गया। नमूनों में यह सबसे प्रचलित प्लास्टिक प्रकार था। PET एक स्पष्ट, मजबूत और हल्का प्लास्टिक है जो व्यापक रूप से खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की पैकेजिंग के लिए उपयोग किया जाता है, विशेष रूप से सुविधाजनक आकार के शीतल पेय, जूस और पानी में।

माइक्रोप्लास्टिक क्या हैं?

  • माइक्रोप्लास्टिक प्लास्टिक के छोटे टुकड़े होते हैं जिनका व्यास 0.2 इंच (5 मिमी) से कम होता है।
  • माइक्रोप्लास्टिक्स विभिन्न माध्यमों से जलमार्ग में प्रवेश करते हैं और पानी में निलंबित या महीन हो जाते हैं। पानी से, ये समुद्री फ़ूड के रूप में या पौधों द्वारा अवशोषित करने के पश्चात हमारे भोजन का हिस्सा बन जाते हैं।

माइक्रोप्लास्टिक के स्वास्थ्य प्रभाव

  • शरीर में माइक्रोप्लास्टिक्स के जाने के स्वास्थ्य प्रभाव पर वर्तमान में स्पष्ट एक राय नहीं हैं, हालांकि पिछले साल एक अध्ययन ने दावा किया था कि वे मनुष्यों में कोशिका मृत्यु और एलर्जी का कारण बन सकते हैं।
  • 2021 के एक अन्य अध्ययन के अनुसार, माइक्रोप्लास्टिक गैर-मानव जानवरों में आंतों में सूजन, आंत माइक्रोबायोम गड़बड़ी और अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है, और वे मनुष्यों में सूजन आंत्र रोग पैदा कर सकते हैं।
  • वे मानव कोशिका झिल्ली को विकृत कर सकते हैं और उनके कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं।

GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स, पर्यावरण और टर्म्स आधारित दैनिक ऑनलाइन टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

JOIN GS TIMES IAS(UPSC) PRELIMS 365/15 ONLINE TEST SERIES GS-1 HINDI AND ENGLISH

error: Content is protected !!