भारतीय नौसेना के P8I विमान ने काकाडू युद्धाभ्यास में भाग लिया

भारतीय नौसेना के एक लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान P8I ने INS सतपुड़ा के साथ 12 से 25 सितंबर 2022 तक डार्विन में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास काकाडू 2022 (Exercise Kakadu 2022) में भाग लिया।
इस अभ्यास में 20 से अधिक देशों के 34 विमानों ने भाग लिया।
P8I की पहली बार की गई इस भागीदारी ने एक जटिल वातावरण में अनेक खतरों से भरे परिदृश्य में साझा तौर पर पनडुब्बी रोधी और एंटी सरफेस युद्ध की विभिन्न बारीकियों से जुड़ी समझ बढ़ाई और इस प्रकार के माहौल में एयरक्रू को अनुभव प्रदान किया।
USN और RAAF पी8 के साथ युद्धाभ्यास के थीम ‘साझेदारी, नेतृत्व, मित्रता’ (Partnership, Leadership, Friendship) के अनुरूप P8I द्वारा संचालित निर्बाध संचालन ने संयुक्त SOPs को परिष्कृत करने तथा इंटर-ऑपरेबिलिटी बढ़ाने में मदद की एवं साथ ही भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।


