भारत में कुल जंतु प्रजातियों की संख्या बढ़कर 1,03,258 हुई

भारत ने 2021 में अपने जंतु (फॉनल) डेटाबेस में 540 प्रजातियों को जोड़ा, जिससे कुल जंतु प्रजातियों की संख्या बढ़कर 1,03,258 हो गई। वहीं 2021 के दौरान भारतीय वनस्पतियों की सूची में 315 नयी पादप प्रजातियां जोड़ी गयीं, जिससे देश में पौधा प्रजातियों की संख्या बढ़कर 55,048 हो गई।

जीवों की 540 नयी प्रजातियों में से 406 नई खोज और 134 भारत में नए रिकॉर्ड हैं।

वर्ष 2021 में प्रजातियों के तेरह नए वर्गों की भी खोज की गई। खोजी गई नई प्रजातियों में स्तनपायी प्रजातियों में से एक प्रजाति, 35 सरीसृप और मीन की 19 प्रजातियां हैं।

खोजी गई नई स्तनपायी प्रजाति क्रोसिडुरा नारकोंडामिका (Crocidura narcondamica) है, जिसे अंडमान और निकोबार समूह के नारकोंडम द्वीप से खोजा गया और यह एक सफेद दांतों वाली छछूंदर (shrew) है।

2021 में खोजे गए सरीसृपों में, तमिलनाडु के पश्चिमी घाट से बोइगा व्हाइटकेरी (Boiga whitakeri), या व्हाइटेकर कैट स्नेक उल्लेखनीय है।

नई खोजों की सबसे अधिक संख्या जंतु समूह हाइमनोप्टेरा (Hymenoptera) से थी, जो कीटों का एक क्रम है, जिसमें सॉफ्लाई , ततैया, मधुमक्खियां और चींटियां (sawflies, wasps, bees, and ants) शामिल हैं, जिसमें एक नए जीनस सहित 80 प्रजातियों की खोज की गई थी।

जीवों की कुल 1.03 लाख प्रजातियों के साथ, भारत दुनिया की जीव विविधता में 6.1% का योगदान देता है।

भारत में जोड़े गए वनस्पतियों के नए 315 वर्गों में 298 प्रजातियां और 17 अंतःविशिष्ट वर्ग (intraspecific taxa) शामिल हैं जो भारतीय वनस्पतियों के लिए नए हैं।

इनमें से 204 वर्ग विज्ञान के लिए नए हैं और 125 वर्ग भारत के लिए नया है।

नई खोजों और जीवों और वनस्पतियों के नए रिकॉर्ड का विवरण 1 जुलाई को कोलकाता में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) के मुख्यालय में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा प्रकाशित किया गया।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

error: Content is protected !!