बांग्लादेश में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक हुई- जनगणना रिपोर्ट

बांग्लादेश के इतिहास में पहली बार महिलाओं की संख्या इसकी कुल आबादी में पुरुषों से अधिक है। बांग्लादेश की छठी जनगणना के प्रारंभिक परिणाम में कुल जनसंख्या में 8.33 करोड़ महिलाएं, 8.17 करोड़ पुरुष और 12,629 हिजड़े दर्ज किए गए। बांग्लादेश सांख्यिकी ब्यूरो (BBS) द्वारा छठी जनसंख्या और आवास जनगणना 2022 जारी की गई है।

जनगणना से पता चलता है कि देश की कुल जनसंख्या 2011 में 14.4 करोड़ से बढ़कर 2022 में 16.51 करोड़ हो गई। बांग्लादेश ने औसत वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की, जो 2011 में दर्ज औसत वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 1.37 प्रतिशत से कम है।

जनगणना से यह भी पता चलता है कि कुल जनसंख्या में अल्पसंख्यकों का प्रतिशत 2011-2022 के बीच घट गया।

हिंदुओं का प्रतिशत 2011 में 8.54 प्रतिशत से गिरकर 2022 में 7.95 प्रतिशत हो गया।

बौद्ध आबादी 2011 के 0.62 प्रतिशत से गिरकर 2022 में कुल 0.61 प्रतिशत हो गई। इस दौरान ईसाई आबादी भी 0.31 प्रतिशत से गिरकर 0.30 प्रतिशत हो गई।

हालांकि इसी अवधि में, मुस्लिम आबादी 2011 के 90.39 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 91.4 प्रतिशत हो गई।

देश में साक्षरता प्रतिशत में 2011-2022 के बीच तेज वृद्धि देखी गई। 2011 के 51.77 प्रतिशत की तुलना में बांग्लादेश में साक्षरता अब 74.66 प्रतिशत हो गई है जो 22.89 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है।

error: Content is protected !!