बजरंग पुनिया-विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा

भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने 18 सितंबर को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championships) में पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

उन्होंने प्यूर्टो रिको के सेबेस्टियन सी रिवेरा को 11-9 से हराया।

वर्ष 2013 में कांस्य पदक के साथ अपनी यात्रा शुरू करते हुए, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में यह पुनिया का चौथा पदक है।

उन्होंने 2018 चैंपियनशिप में रजत पदक जीता और इसके बाद 2019 में एक और कांस्य पदक जीता।

अब, उनके पास चार चैंपियनशिप पदक हैं। इस उपलब्धि के साथ बजरंग पुनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 4 पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण में यह भारत का दूसरा पदक है। भारतीय पहलवान और राष्ट्रमंडल खेल 2022 की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगट ने बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीती हैं।

error: Content is protected !!