फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को मिला 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार

वर्ष 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Literature 2022) फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स (Annie Ernaux) को “साहस और नैदानिक ​​​​तीक्ष्णता के लिए दिया गया है, जिनके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति की जड़ों, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती हैं “। इस पुरस्कार की घोषणा 6 अक्टूबर, 2022 को स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मैट माल्म द्वारा की गई।

एनी एनॉक्स के बारे में

एनॉक्स, नी ड्यूशेन, का जन्म 1940 में लिलेबोन नॉर्मंडी में हुआ था। उनके नाम से तीस से अधिक साहित्यिक रचनाएँ प्रकाशित हुईं हैं

82 वर्षीया एनॉक्स की पुस्तक ‘द इयर्स’ के अंग्रेजी में अनुदित होने के बाद अंगरेजी भाषी दुनिया में उनकी लोकप्रियता में तेज से वृद्धि हुई। उनकी यह पुस्तक मैन बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया गया था।

1960 के दशक में उनके अवैध गर्भपात पर उनकी किताब, ‘हैपनिंग’ (पहली बार 2001 में प्रकाशित) भी अमेरिका में गर्भपात के अधिकारों में कटौती के बाद सुर्खियों में रही है। ‘हैपनिंग’, जो उनके गर्भपात पर आधारित है, में कहा गया है कि महिलाओं के लिए खून और गंदगी आम है, लेकिन जब इस तरह के अनुभवों के बारे में लिखा जाता है तो हमेशा “चौंकाने वाला” लेबल लगाया जाता है।

उनकी किताबों ने यह पता लगाने की कोशिश की है कि कैसे महिला चेतना में शर्म का निर्माण होता है, और कैसे महिलाएं खुद को सेंसर करती हैं और डायरी जैसे निजी स्थानों में भी खुद को जज करती हैं।

उनकी ‘ए गर्ल्स स्टोरी’ (2016 में फ्रेंच में प्रकाशित), जो बच्चों के शिविर में उनके स्वयं के अनुभवों पर आधारित है, एक 18 वर्षीय लड़की को शर्मसार करने से संबंधित है जो अपनी कामुकता के अधीन है।

‘गेटिंग लॉस्ट’ (2022) पुस्तक, जो एक रूसी राजनयिक के साथ उनके संबंध की बात करती है – जो शादीशुदा था लेकिन खुद लेखिका तलाकशुदा थीं, महिला की इच्छा का एक दुर्लभ स्पष्ट विवरण है।

error: Content is protected !!