ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022

Image: Wikimedia Commons

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit: EIU) द्वारा जारी ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022 (Global Liveability Index 2022) में दो साल बाद, ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना ने ऑकलैंड को पछाड़कर दुनिया के सबसे रहने योग्य शहर का दर्जा प्राप्त किया है।

EIU ने कहा कि 2021 में उच्च कोविड -19 संक्रमण दर और सख्त सीमा नियंत्रण के कारण न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड सूचकांक में 34 वें स्थान पर आ गई है।

पांच अन्य यूरोपीय शहर – कोपेनहेगन, ज्यूरिख, जिनेवा, फ्रैंकफर्ट और एम्स्टर्डम – ने भी शीर्ष दस रहने योग्य शहरों में जगह बनाई है।

कनाडा के कैलगरी और वैंकूवर ने क्रमश: तीसरा और पांचवां स्थान हासिल किया।

जापान के ओसाका और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न ने 10 वां स्थान साझा किया – केवल दो “एशियाई” शहर जिन्होंने इसे शीर्ष 10 में बनाया।

रेटिंग में शामिल किए गए 172 शहरों का मूल्यांकन: सततता, स्वास्थ्य देखभाल, संस्कृति और पर्यावरण, शिक्षा और आधारभूत संरचना मानदंडों पर किया गया।

सीरिया की राजधानी दमिश्क रहने के लिए सबसे बदतर शहर का दर्जा दिया गया।

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022 के अनुसार ये दुनिया के सबसे अधिक रहने योग्य शहर और उनके स्कोर हैं:

1. वियना, ऑस्ट्रिया (99.1)

2. कोपेनहेगन, डेनमार्क (98.0)

3. टाई – ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड (96.3)

3. टाई – कैलगरी, कनाडा (96.3)

5. वैंकूवर, कनाडा (96.1)

6. जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड (95.9)

7. फ्रैंकफर्ट, जर्मनी (95.7)

8. टोरंटो, कनाडा (95.4)

9. एम्स्टर्डम, नीदरलैंड्स (95.3)

10. टाई – ओसाका, जापान (95.1)

10, टाई – मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया (95.1)

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

error: Content is protected !!