MoSPI ने “भारत में महिलाएँ और पुरुष 2023” शीर्षक से रिपोर्ट जारी की

केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने “भारत में महिलाएँ और पुरुष 2023” (Women and Men in India 2023) शीर्षक से अपने प्रकाशन का 25वाँ अंक जारी किया।

यह प्रकाशन एक व्यापक और व्यावहारिक डॉक्यूमेंट  है जो भारत में महिलाओं और पुरुषों की स्थिति के बारे में समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का प्रयास करता है और जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था में भागीदारी, निर्णय लेने में भागीदारी जैसे विषयों की एक विस्तृत सीरीज पर डेटा प्रदान करता है।

2036 तक भारत की जनसंख्या 152.2 करोड़ तक पहुँचने की उम्मीद है, जिसमें 48.8% महिलाएं होंगी। 2011 में महिलाओं का अनुपात 48.5 प्रतिशत था।

15 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों का अनुपात 2011 से 2036 तक घटने का अनुमान है, जो संभवतः प्रजनन दर में गिरावट के कारण है। इसके विपरीत, इस अवधि के दौरान 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की आबादी के अनुपात में काफी वृद्धि होने का अनुमान है।

लिंग अनुपात 2011 के 943 से बढ़कर 2036 तक 952 होने का अनुमान है। यह स्पष्ट है कि 2016 से 2020 तक, 20-24 और 25-29 आयु वर्ग में आयु विशिष्ट प्रजनन दर क्रमशः 135.4 और 166.0 से घटकर 113.6 और 139.6 हो गई है। उपरोक्त अवधि के लिए 35-39 आयु के लिए ASFR 32.7 से बढ़कर 35.6 हो गया है, जो दर्शाता है कि जीवन में व्यवस्थित होने के बाद, महिलाएं परिवार के विस्तार के बारे में सोच रही हैं। 2020 में किशोर प्रजनन दर निरक्षर आबादी के लिए 33.9 थी जबकि साक्षर लोगों के लिए 11.0 थी।

भारत ने समय रहते अपने मातृ मृत्यु दर/MMR (2018-20 में 97/लाख जीवित जन्म) को कम करने में सफलता हासिल कर ली है और SDG लक्ष्य को भी हासिल करना संभव होना चाहिए।

15वें राष्ट्रीय चुनाव (1999) तक, 60% से कम महिला मतदाताओं ने मतदान अधिकार का प्रयोग था, जबकि पुरुषों का मतदान तुलनात्मक रूप से 8 प्रतिशत अधिक था। हालाँकि, 2014 के चुनावों में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 65.6% हो गई और 2019 के चुनावों में यह बढ़कर 67.2% हो गई।

उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने जनवरी 2016 में अपनी स्थापना के बाद से दिसंबर 2023 तक कुल 1,17,254 स्टार्ट-अप को मान्यता दी है। इनमें से 55,816 स्टार्ट-अप महिलाओं द्वारा संचालित हैं, जो कुल मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप का 47.6% है।

error: Content is protected !!